मेरठ: पश्चिम यूपी में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल, मेरठ और बागपत में शिवालयों पर हुई पुष्प वर्षा
Meerut, Meerut | Aug 2, 2024 पश्चिम यूपी के 2 शिवालयों और कांवड़ियों पर शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और आईजी नचिकेता झा ने फूल बरसाए। औघड़नाथ मंदिर मेरठ और बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर फूल बरसाए। पहले से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक,सुबह 8 से 9 बजे के बीच कमिश्नर और आईजी को कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से से पुष्प वर्षा करनी थी।