मेरठ: नेपाल,बांग्लादेश में चोरी,लूट के मोबइल बेचने वाला अरेस्ट, 25 हज़ार का इनामी 2 साल से था फरार,लालकुर्ती और SOG ने पकड़ा
Meerut, Meerut | Aug 2, 2024 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि,25 हज़ार के इनामी नदीम सलमानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।नदीम सलमानी 2 साल पहले मेरठ से फरार हुआ था,और यह शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसपी सिटी ने बताया की चोरी और लूट के मोबाइल नदीम सलमानी नेपाल और बांग्लादेश में बेच दिया करता था।