गुमला: डुमरला में सांप काटने से विकलांग व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Gumla, Gumla | May 18, 2026 खरका पंचायत के डुमरला गांव निवासी 41 वर्षीय सोमरा उरांव की सांप काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात भोजन करने के बाद सोमवार अपने घर में जमीन पर सो रहा था जबकि उनकी पत्नी ललिता देवी पास में बैठी थीं। रात करीब 11 बजे अचानक एक जहरीले करैत सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।