राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सिरोही जिले में व्यापक स्तर पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. पारो लाल शिवरन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस लाइनों एवं आवासीय परिसरों में श्रमदान किया गया।