सीतापुर: भकुरहा पुल के पास अज्ञात वाहन की साइड मारने से तेज रफ्तार बाइक हैंडपंप से टकराई, एक की मौत और एक घायल
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के भकुरहा पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही बाइक को साइड मार दी। हादसे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे हैंडपंप से जाकर बाइक टकरा गई।हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ था।जिसको लखनऊ रेफर किया गया मामले में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।