कोल: टैटी गांव रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 10, 2026 टैटी गांव रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। 29 वर्षीय कन्हैया सिंह किसान परिवार से थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। कन्हैया सोमवार को रोजाना की तरह अपने खेतों पर गए हुए थे। खेत से वापस घर लौटते समय टैटी गांव रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।