हनुमानगढ़: चक 29 डीडब्ल्यूडी में पुलिस ने 101 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जिले के चक 29 डीडब्ल्यूडी में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 101 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के जरिए पुलिस अफीम के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।