बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और कार्यवाही शुरू कर दि है।