वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड रामनगर में 7 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Aug 16, 2024 वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड रामनगर के अन्तर्गत अज्ञात द्वारा मौजा भीटी में लगभग 7 बीघा अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।