झालरापाटन: जालिया गांव में युवक ने आत्महत्या की, पत्नी शराब की लत के कारण छोड़ गई थी, अवसाद में उठाया कदम
झालावाड़ के सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जालिया गांव में 24 वर्षीय युवक राहुल पुत्र जगदीश बंजारा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान रविवार सुबह एसआरजी हॉस्पिटल के आईसीयू में उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।