झालरापाटन: झालावाड़ के सलावद गांव में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
सलावद गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने रविवार सुबह 9 बजे बताया कि रामगंज मंडी का रहने वाला सोनू अपने ससुराल बकानी जा रहा था, लेकिन सलावद गांव में एक व्यक्ति उसकी बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक गहरे गड्ढे में गिर गई।