झालरापाटन: झालावाड़ के झिरनिया गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कोतवाली क्षेत्र के झिरनिया गांव में शनिवार देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है,लेकिन विवाहिता मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी।अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने रविवार सुबह 7 बजे बताया कि झिरनिया निवासी अंजू पत्नी प्रकाश ने अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटक गई थी।