खजनी: नौसढ़ सब स्टेशन के जैतपुर फीडर की बिजली रातभर ठप, भीषण गर्मी में पानी संकट से जूझे ग्रामीण, जल्द बहाली का दावा
गोरखपुर के नौसढ़ सब स्टेशन से जुड़े जैतपुर फीडर की बिजली आपूर्ति रात से बाधित है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जैतपुर, नगवां और नन्दापार सहित सभी गांव इस कटौती से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि बच्चों को बिना नहाए स्कूल जाना पड़ा।