जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव चोरा वाला में विद्युत करंट की चपेट में आने से गरीब मजदूर की दुधारू भैस की मौत,परिजनों मे कोहराम
ककरौली क्षेत्र के गांव चोरावाला में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने।कुंती नामक महिला दुधारू भैंस के दूध क़ो बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण का काम करती है।विद्युत खंबे में करंट उतर जाने से उनकी पालतू भैंस करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।जिसमें परिवार पर आर्थिक संकट की आशंका देखने क़ो मिली,परिवार का रो रो कर बुरा हाल है