भिवानी: गांव सिरसा घोघड़ा में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद संदीप यादव का अंतिम संस्कार
जिला के गांव सिरसा घोघड़ा निवासी 72 फील्ड रेजीमेंट यूनिट में जम्मू-कश्मीर में बतौर हवलदार तैनात शहीद संदीप यादव का पार्थिक शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पुत्र जतिन ने उनको मुखाग्रि दी। अमर शहीद की पैरेंट यूनिट 72 फील्ड रेजीमेंट के 13 आम्र्ड रेजीमेंट की सैनिकों ने हवा में गोली दाग कर व मातमी धुन बजाई।