भिवानी: चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में मनाया गया विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस
चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल के टीबी कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य की अध्यक्षता में विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस मनाया गया। जिसमें सिजोफ्रेनिया के मरीजों एवं उनके परिजनों को इस रोग के बारे में जानकारी दी गई एवं काउंसलिंग की गई।