भिवानी: सीजेएम कपिल राठी ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, हिंसा पीड़िताओं को न्याय दिलाने का अधिकारियों को दिया निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी ने स्थानीय सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को हिंसा की शिकार महिलाओं को न्याय प्रभावी रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।