शिवपुरी नगर: शिवपुरी: जिला अस्पताल में कर्मचारियों और मैनेजर में मारपीट, सफाईकर्मियों ने काम बंद किया, मामला कोतवाली पहुंचा
शिवपुरी के जिला अस्पताल शिवपुरी में गुरुवार दोपहर ढाई बजे आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों और कंपनी के मैनेजर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद नाराज सफाईकर्मियों ने काम बंद कर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, वहीं मैनेजर ने भी कर्मचारियों पर हाथापाई के आरोप लगाए हैं।