मंडला: कलेक्टर सोमेश मिश्रा और एसपी रजत सकलेचा ने मंडला में दुर्गा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
Mandla, Mandla | Sep 30, 2025 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने मंगलवार को शाम 4 बजे शहर के संगम घाट और नाव घाट पहुंचकर यहां बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुंड एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।