सिकंदरा: कानपुर देहात में साइबर ठगों का दुस्साहस, अमराहट थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर हैक कर भेजा फर्जी आरटीओ चालान लिंक
जिले में साइबर अपराधियों ने इस बार पुलिस को ही निशाना बना लिया। अमराहट थाने के थाना प्रभारी महेश कुमार के आधिकारिक सीयूजी नंबर को हैक कर साइबर ठगों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए कई व्हाट्सएप ग्रुपों में फर्जी आरटीओ चालान डाउनलोड करने का लिंक भेजना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार