कटेया: कटेया थाना पुलिस ने 249 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 249 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पंचदेवरी हाई स्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 249 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से शराब तस्कर राम एकबाल मधेशिया को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में प्रयुक्त