कहरा: चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2024 चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी गांव वार्ड 4 में एक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में छूट गई है। मृतक महिला की पहचान पीताम्बर चौधरी की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है।