बदायूं: कस्बा उझानी के मौहल्ला अहिरटोला में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
Budaun, Budaun | Apr 14, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला अहिर टोला के रहने वाले 45 वर्षीय दिनेश दुबे पुत्र सत्यप्रकाश दुबे ने घरेलू कलह के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । दिनेश दुबे के शव को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए , वहीं मौहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।