उदवंत नगर: छोटकी सासाराम गांव में घर से भागी बेटी के मिलने से परिवार के चेहरे पर खुशियां लौटी, परिवार ने पुलिस को जताया आभार
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव की एक युवती घर से नाराज होकर अचानक कहीं चली गई थी। युवती के लापता होने से परिजनों में चिंता और भय का माहौल बन गया था। मामले की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम के लगातार प्रयास और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप युवती को समय रहते सकुशल