फतेहाबाद: ग्राम नीवरी में 58.93 लाख की लागत से 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य शुरू, 4 माह में पूरा होगा काम
Fatehabad, Agra | Jun 25, 2026 फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम नीवरी में ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 700 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।गुरुवार को ग्राम नीवरी पहुंचकर नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस सड़क परियोजना की कुल लागत 58 लाख 93 हजार रुपये निर्धारित की गई है।