मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में जल क्रीड़ा करते हाथियों का झुंड दिखा, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा
कार्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य की गेरुआ नदी में मंगलवार को जंगली हाथियों का एक झुंड जल कीड़ा करता हुआ देखा गया। नदी के बीचों-बीच हाथियों को एक साथ पानी में उतरकर अठखेलियां करते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। नदी में हाथी एक-दूसरे पर सूंड से पानी उड़ाते और खेलते हुए नजर आए। इस मनोहारी दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे और मोबाइल में कैद किया