बीना: नवरात्रि पर प्रभात फेरी के बाद जागेश्वरी मंदिर में कन्या पूजन, सैकड़ों भक्त शामिल हुए
Bina, Sagar | Sep 29, 2025 नगर में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते नवरात्रि की अष्टमी पर सुबह राधे-राधे प्रभात मंडल के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में सैकड़ो की तादाद में भक्त शामिल हुए।वहीं सोमवार सुबह जागेश्वरी मंदिर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तों ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ कन्या पूजन में हिस्सा लिया।