बेलछी: बंदीचक और मोगलानी गांव के खंधा में गेहूं के अवशेष में लगी आग, ग्रामीण आग बुझाने में जुटे
Belchhi, Patna | Apr 18, 2026 बेलछी थाना क्षेत्र के बंदीचक और मोगलानी गांव के खंधा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेष में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। बताया जाता है कि तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग की ऊंची लपटें देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुं