बिसौली: जखोलिया और गोठा गांव के गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग पर मक्का की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत
Bisauli, Budaun | Jul 12, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग पर मक्का की रखवाली करने के लिए चारपाई पर सो रहे एक किसान की अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।