चंडी: चंडी में बारिश के बीच तीन घंटे बिजली गुल, पेयजल संकट से लोग परेशान
Chandi, Nalanda | Jul 11, 2026 शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान चंडी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक पिछले तीन घंटे से बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट सेवा और अन्य दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई, जबकि दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।