महाराजगंज: पूरे अहलादी अंगौछा के सहारे पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, पुत्र की शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील
17 अप्रैल शुक्रवार की रात्रि 10 बजे मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति का शव गांव से बाहर एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध व्यक्ति के पुत्र का तिलक समारोह 25 अप्रैल तथा शादी 6 मई को होनी थी। शादी की खुशियां परिजनों की मातम में बदल गई।