श्रीनगर: रहिकपूर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक दर्जन लोग हुए घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहिकपूर गांव में बुधवार के रात्रि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट लगभग एक दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट को लेकर गुरुवार के दस बजे थाना में आवेदन दिया गया है। सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में किया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल चार लोंगो को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया।