बोध गया: गया जी एयरपोर्ट पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन
गया जी एयरपोर्ट परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित शिविर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, CISF, विभिन्न एयरलाइंस तथा अन्य कर्मचारियों के साथ आम आगंतुकों ने भी भाग लिया। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए।