कटिहार: खोड़वा में भूमि विवाद में पुत्र ने भाई और पिता को मारपीट कर घायल किया, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
खोड़वा में भूमिविवाद में पुत्र ने भाई और पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह मामला दिन के एक बजे का है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।