तहसील मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय में नामांकन दिलाना और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।