ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और यदि किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसे सीधे उनके संज्ञान में लाया जा सकता है।