पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में विधवा महिला की निर्मम हत्या, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Jun 5, 2026
पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र के टोटहा बघवा गांव में एक महिला की अत्यंत बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.आरोपी युवक ने पहले महिला को उसके घर से अगवा किया,फिर उसे जबरन शराब पिलाई और उसके बाद उसके दोनों हाथ और गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी.मृतका की पहचान स्वर्गीय जगल सोरेन की 46 वर्षीय पत्नी होपनमय देवी के रूप मे हुई है