फूलपुुर: फूलपुर में सरकारी जमीनों से हटाया गया अवैध कब्जा
फूलपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों से जुड़े मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने 05 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। मामलों में चकमार्ग की पैमाइश, नाले-नालियों व निजी भूमि पर कब्जे की शिकायतें शामिल रहीं।रविवार 11 बजे मिली जानकारी