फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी से भड़के छात्र, ABVP का अल्टीमेटम, 15 दिन में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन,
ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर छात्रों के हितों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (डीम्ड) विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय में पिछले कुछ समय से अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा फीस वृद्धि को लेकर सामने आया है। परिषद के अनुसार सत्र 2025-26 तक जहां कुल फीस 6,25,800 रुपए थी, वहीं सत्र 2026-27 में इसे बढ़ाकर 8,80,000 रुपए कर दिया गया है। चार वर्षों में 111% से अधिक की बढ़ोतरी को छात्रों के साथ अन्याय बताया गया है।
इसके अलावा पुस्तकालय शुल्क, लर्निंग रिसोर्स फीस और अन्य नामों पर अलग-अलग �