शिवपुरी नगर: शनिवार-रविवार भी मिलेगा खाद, किसानों को नहीं करना होगा इंतजार
खरीफ सीजन में खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए डबल लॉक खाद भंडारण केंद्रों को शनिवार और रविवार को भी खोलने का निर्णय लिया है। आज शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसानों को यूरिया, डीएपी सहित अन्य रासायनिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।