बांका: 17 मई को 33 केवी मेंटेनेंस के चलते कई क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली बाधित रहेगी
Banka, Banka | May 16, 2026 शहर के नेहरू कॉलोनी पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 17 मई की सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 33 केवी नेहरू कॉलोनी फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे सहायक विद्युत अभियंता गुलशन नंदन कुमार ने दी।