सहारनपुर: सर्किट हाउस रोड पर नाला निर्माण विवाद गहराया, पीड़ित परिवारों ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई, मुआवजे की मांग की
सहारनपुर में आईटीसी रोड और सर्किट हाउस रोड क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को हसनपुर, कोरी माजरा, लक्कड़ माजरा, जेजेपुरम, पंत विहार और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों पीड़ित परिवार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर इंसाफ की मांग की।