नौगांव: झांसी डीआरएम ने हरपालपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दिया
झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरक्षा और परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि रेल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षित, संरक्षित और समयबद्ध रेल संचालन