जसवंतनगर: ग्राम धरवार में सांड के आतंक से ग्रामीणों में हड़कंप, एक शिक्षक को पटक-पटक कर किया गंभीर घायल
धरवार में सांड ने स्कूल परिसर में मवेशियों को चारा खिला रहे शिक्षक प्रमोद कुमार पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने उन्हें जमीन पर पटक-पटककर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि यही सांड पहले भी पवन जैन, संतोष सविता समेत कई लोगों को घायल किया।