कुशलगढ़: चुड़ादा में खाट पर चाय पीते सीएम भजनलाल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक बार फिर चिरपरिचित 'आम आदमी' वाला अंदाज देखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने किसी वीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना गुरुवार सुबह 9:30 बजे सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सबको चौंका दिया।खाट पर जमी चाय की चुस्की, 'अपनों' की तरह सुनीं समस्याएं मुख्यमंत्री गांव की एक चौपाल पर रुके।