करेली: शाहपुर गांव में जंगली भैंसे घुसेः गन्ने के खेत बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट
नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार 12 बजे ंको कई जंगली भैंसे गन्ने के खेतों में घुस आए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जंगली भैंसों को खेतों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों के करीब भी घूमते देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके