Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
gurvinderpannu
1
Dabwali, Sirsa
| Jun 14, 2026
MORE NEWS
हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी खबर, एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इतने दिन होगी बारिश, कृषि वैज्ञानिक डॉ मदन खीचड़ ने दी जानकारी
Dabwali, Sirsa | Jun 15, 2026
Dabwali, Sirsa | Jun 15, 2026
Dabwali, Sirsa | Jun 15, 2026
डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो, तंग पुल में गंदगी फंसने से हुआ ऐसा, किसानों ने टूटने से बचाया, किसान बोले-तंग पुल से गंदगी न हटवाते तो टूट जाती डिस्ट्रीब्यूटरी, पुल का चौड़ीकरण किया जाए शनिवार को डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो हो गई। वजह बना डबवाली-सिरसा रोड पर गांव सांवतखेड़ा के समीप स्थित डिस्ट्रीब्यूटरी का तंग पुल। पानी के साथ डिस्ट्रीब्यूटरी में बह रही गंदगी तंग पुल में आकर फंस गई। जाम होने से पुल के समीप डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो हो गई। टूटने का खतरा हुआ तो गांव मसीतां निवासी किसान सर्वजीत सिंह मसीतां, गांव सांवतखेड़ा के पूर्व सरपंच सुखजिंद्र सिंह, गांव मसीतां के पूर्व सरपंच मनजीत सिंह दलेह मौका पर पहुंचे। सर्वजीत सिंह ने जेसीबी बुलाकर गंदगी को बाहर निकलवाया। जिसके बाद नहर टूटने का खतरा टला। किसानों के अनुसार उक्त नहर की क्षमता 200 क्यूसिक है। नेशनल हाइवे के नीचे जो पुल है, वह काफी तंग है। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर नई बन गई, लेकिन पुल के हिस्से का पुनः निर्माण नहीं किया गया। जोकि गलत है। किसानों के अनुसार सिरसा से डबवाली रोड पर पर सिंचाई चैनल डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के पुल की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। इस राजमार्ग पर डबवाली वितरण के ऊपर मौजूदा बाक्स संकीर्ण है और क्षतिग्रस्त स्थिति में है, जिसके कारण इस बिंदु पर पानी ओवरफलो होने के कारण दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना होती हैं। इसके अलावा माइनर नंबर छह के क्रासिंग पर पुल बहुत संकीर्ण होते हैं और आमतौर पर चाक हो जाता है। उसे साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में, इस बिंदु तक पानी की आपूर्ति हमेशा प्रभावित होती है। बरसात के मौसम में जब चैनल में अतिरिक्त पानी उपलब्ध होता है तो इन संकीर्ण संरचनाओं के चाक होने के कारण नहर ओवरफलो होने के कारण किसानों को नुकसान होता है। किसानों ने कहा कि वर्तमान समय में एनएच-नौ की रिपेयर का काम चल रहा है। इसके साथ ही चैनल का पुनः निर्माण या रिपेयर करवाई जाए। इससे डबवाली, मसीतां, गोबिंदगढ़, अलीका, शेरगढ़ आदि गांवों के किसानों को सीधा फायदा होगा। वहीं नहर टूटने या ओवरफ्लो होने से बचेगी। ये गांव सिंचाई के साथ-साथ पेयजल के उद्देश्यों के लिए नहर के पानी पर निर्भर करते हैं। किसानों के अनुसार शुक्रवार को दोनों साइटों का जल्द से जल्द निरीक्षण करने की मांग को लेकर तहसीलदार डबवाली को मांग पत्र भी दिया गया था। 24 घंटे नहीं हुए कि नहर ओवरफ्लो होकर खेतों में बहने लगी है। बार-बार ओवरफ्लो के कारण सड़क की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। डबवाली से सिरसा की ओर जाते हैं तो नहर के पास सड़क का कुछ हिस्सा धंसा हुआ है। गड्ढे के कारण हादसे होते हैं। किसान सर्वजीत सिंह मसीतां के अनुसार उन्होंने एनएचएआइ (नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया) तथा नहरी विभाग को भी हालातों से सूचित किया है।
Dabwali, Sirsa | Jun 14, 2026
- Dabwali News