कुदरा: पटना में 12 अप्रैल को क्षत्रिय समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा, भेदभाव के खिलाफ हुंकार भरेंगे राजपूत
Kudra, Kaimur | Apr 6, 2026 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह के नेतृत्व में आगामी 12 अप्रैल को राजधानी पटना में क्षत्रिय समाज का एक विशाल समागम आयोजित होने जा रहा है इसकी जानकारी ठाकुर अनूप सिंह ने सोमवार संध्या 5:10PM बजे दी,इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।