अमरोहा: अमरोहा में डिडौली पुलिस ने बिजली चोरी, अवैध शराब और चेक बाउंस के मामलों में फरार चार लोगों को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Apr 11, 2026 मामला अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अभियान चलाकर फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज की। इसी क्रम में डिडौली पुलिस ने बिजली चोरी, अवैध शराब कारोबार और चेक बाउंस के मामलों में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।