शुक्रवार शाम 4:30 बजे विदिशा विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत सीईओ ओम प्रकाश सनोडिया, एसडीएम क्षितिज शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विदिशा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बता दें कि 28 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत किया जा रहे निर्माण कार्य का जायजा लेंगे ।